महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय बल्लारपूर तेलुगू माध्यम के कक्षा 10वी के छात्रो को दी गई बिदाई
श्रेयश वानखेडे:
दिनांक 18/02/2025 मंगलवार को तेलुगू माध्यम के कक्षा 10 वी के छात्रो के लिये बिदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के मुख्याध्यापक श्रीमान मकसुद अहमद सर, प्रमुख अतिथी के रूप मे माजी पर्यवेक्षक श्रीमान लक्ष्मण राव सर , पाळी प्रमुख श्रीमती हेमलता मॅडम, ज्येष्ठ अध्यापक श्री रवी अनसूरी सर, तेलगू माध्यम के माजी छात्र तथा पत्रकार श्री. प्रशांत गज्जाला, श्री. बज्जारी क्रिष्णा, पत्रकार कु. प्रियंका मेश्राम, सभी तेलुगू माध्यम के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्र उपस्थित थे. कार्यक्रम का सूत्रसंचालन तथा आभार अध्यापक श्री पी. एन. वैरागडे सर और प्रस्तावना ज्येष्ठ अध्यापक श्री रवी अनसुरी सर ने की. पाळी प्रमुख श्रीमती हेमलता मॅडम ने छात्रो को परीक्षा काल मे खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम रहने के उपाय और सुझाव दीये. अध्यक्षीय भाषण मे मुख्याध्यापक श्री मकसूद अहमद सर ने छात्रो को शासन के कॉपी मुक्त अभियान की जानकारी देते हुए कॉपीमुक्त परीक्षा देणे का संकल्प लेकर परीक्षा मे अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर अपने स्कूल का नाम रोशन करने का आव्हान किया.
कार्यक्रम मे छात्रो द्वारा सभी अध्यापक और अतिथीयो को सस्नेह भेट दि गई तथा कार्यक्रम के समारोप पश्चात सभी छात्र और अतिथीयो को अल्पोपहार दिया गया.