Thursday, May 7, 2026
HomeFestivalsहजरत मखदूम शाहबुद्दीन शाह उर्फ गैबिशाह वली रहमतुल्ला अलैह के दरबार में...
spot_img

हजरत मखदूम शाहबुद्दीन शाह उर्फ गैबिशाह वली रहमतुल्ला अलैह के दरबार में गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई।

हजरत मखदूम शाहबुद्दीन शाह उर्फ गैबिशाह वली रहमतुल्ला अलैह के दरबार में गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई। 

श्रेयश वानखेडे : चंद्रपुर जिले के जेल में स्थित हजरत मखदूम शाहबुद्दीन शाह उर्फ गैबिशाह वली रहमतुल्ला अलैह के दरबार में हाजरी पेश करते हुए उर्स शरीफ के मुबारक मौके पर मोहरम की 8 तारीख यांनी आज 4 जुलै को गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई।
     चंद्रपूर जिला कारागार मे यह दर्गा है मोहरम की 9,10 तारीख यानी 5 और 6 जुलाई को लाखों की तादाद मे भक्तगण दर्शन करने आते है, और फुल चादर पेश करके अपने मन की मुराद पूरी करते है।इस दरबार के कुएं के पानी को महत्वपूर्ण और चमत्कारी माना जाता है।दरबार में आनेवाले लगभग सभी भक्तगण यहा से पानी अपने घर ले जाते है उनका यह मानना है कि यह पानी जिस्मानी और तमाम परेशानियों को दूर करता है।
     आज 4 जुलै को यांनी मोहरम की आठ तारीख को चंद्रपूर के जेल अधीक्षक अनुपकुमार कुमरे की प्रमुख उपस्थिती मे हजरत मखदूम शाहबुद्दिन शाह उर्फ गैबीशाह वली रहमतुल्ला अलैह इनके मजार ए अकदस की गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई।
     इस मौके पर दर्गा शरीफ के खादिम सेवक सय्यद रमजान अली, मौलाना तुफैल अहमद,वरिष्ठ तुरुंग अधिकारी सतीश सोनवणे, कमलाकर मिरासे, दरगाह सेवक आमील शेख, शेख नजीर, रफिक भाई, आसिफ खान सह चंद्रपुर जेल के सुभेदार महेंद्र हिरोले, वसीम राजा,श्रीकांत मुंगले, सह अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
   कल यानी मोहरम की 9 तारीख 5 जुलाई को चंद्रपुर के जिलाधीश विनय गौडा, चंद्रपुर पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन एवम जेल अधीक्षक अनुपकूमार कुमरे द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन की ओर से सुबह 9.30 बजे चादर पेश की जाएंगी तत्पश्चात जेल का प्रवेशद्वार सभी भक्तगणों के लिए दर्शन हेतु सुबह 10 बजे से 5 बजे तक खुला रहेगा ऐसी जानकारी जेल अधीक्षक अनूपकुमार कुमरे ने
दी।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page