Thursday, January 22, 2026
Homeबल्लारपूरबल्लारपुर शहर के टेकडी विभाग में जल्द ही पुलिस चौकी बनेगी,MLA श्री...
spot_img

बल्लारपुर शहर के टेकडी विभाग में जल्द ही पुलिस चौकी बनेगी,MLA श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार का अजय दुबे को आश्वासन. मुख्यमंत्री से विशेष मंजूरी लेंगे.

बल्लारपुर शहर के टेकडी विभाग में जल्द ही पुलिस चौकी बनेगी,MLA श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार का अजय दुबे को आश्वासन. मुख्यमंत्री से विशेष मंजूरी लेंगे.

Jyotsna Wankhede:
8 जनवरी को विधायक श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार से भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने निवेदन सौंप कर टेकडी विभाग में पुलिस चौकी निर्माण का अनुरोध किया.श्री सुधीर भाऊ ने कहा कि इस विषय में मुख्यमंत्री (गृहमंत्री) जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर को पत्र लिख , मुलाकात कर जल्द से जल्द पुलिस चौकी बना कर नागरिकों को भयमुक्त किया जाएगा,जरूरत पड़ने पर विधानसभा के बजट सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से यह विषय उठाया जा सकता है.
उल्लेखनीय है कि टेकडी परिसर में पुलिस चौकी निर्माण के मुद्दे को भाजपा कामगार मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव अजय दुबे 2016 से ही उठा रहे हैं. चौकी स्थापना हेतु जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुदर्शन मुमक्का ने ठोस आश्वासन दिया था.विदित हो कि परिसर में विगत कुछ से समय गुंडागर्दी, मारपीट, हत्या,अवैध शराब दुकानों में वृद्धि हुई है. विशेष मुहल्ले में अवैध कत्लखाने सरेआम चल रहे हैं. अवैध रूप से गोवंश खरीद कर यहां ला कर क़त्ल किए जा रहे हैं. उपरोक्त कारणों से नागरिकों में भय व्याप्त है, अतः पुलिस चौकी जरूरी हो गई है,वैसे भी सभी पुलिस चौकियां आलापल्ली मार्ग स्टेट (हाइवे) पर होने से आवश्यक मदद मिलने, स्थिति नियंत्रण करने में विलंब और असुविधा होती है.
शिष्ट मंडल में प्रदेश भाजयुमों सचिव मिथिलेश पांडे,मंसूर खान,अयूब खान, वसंत आक्केवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page