Thursday, April 16, 2026
Homeबल्लारपूरबॉटनिकल गार्डन विसापुर में ठेका मजदूरों का शोषण BVG कंपनी और...
spot_img

बॉटनिकल गार्डन विसापुर में ठेका मजदूरों का शोषण BVG कंपनी और वन अधिकारियों की सांठगांठ

बॉटनिकल गार्डन विसापुर में ठेका मजदूरों का शोषण  BVG कंपनी और वन अधिकारियों की सांठगांठ

ज्योत्स्ना वानखेडे: श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई बॉटनिकल गार्डन विसापुर में BVG कंपनी द्वारा वन अधिकारियों की मिलीभगत से अस्थाई कामगारों का शोषण किये जाने के विरोध में भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे ने सहायक कामगार आयुक्त चंद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई है. जिसकी सुनवाई 24 फरवरी को होगी. इसके अलावा गार्डन में अनेक अनियमितताएं हैं, जांच पड़ताल करने पर बड़ा घोटाला भी सामने आ सकता है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां  कार्यरत सुरक्षा कर्मियों, हाऊस कीपिंग, गार्डनिंग आदि नियमानुसार वेतन,पेमेंट स्लिप नहीं दिया जा रहा है. सहायक का नियुक्ति पत्र दे कर सुरक्षा रक्षक का काम करवाया जा रहा है.वन विभाग से कंपनी ने बारह घंटे काम करवाने का अनुबंध किया है,जो कि सरासर गलत है,श्रमिक कानून के अनुसार 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करवाया जा सकता है,यदि ऐसा होता भी है तो ओवर टाइम का प्रावधान है, हालांकि फिलहाल 8 घंटे ही ड्यूटी करवाई जा रही है.

कुछ समय पूर्व तक सभी ठेका मजदूरों को पेड हॉलिडे नहीं दिया जाता था.लेकिन शिकायत पश्चात दिया जाने लगा,वर्तमान में लगभग 21 हजार की बजाय मात्र 12500 ही वेतन मिल रहा है. सुरक्षा कर्मियों को गणवेश आदि सुविधाएं मुफ्त में देने की बजाय मोटी रकम वसूल की जाती है. जिम्मेदार वन अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी न्याय देने की बजाय कर्मियों को धमका कर कंपनी का ही पक्ष लेने जानकारी सामने आई है.

तत्कालीन वन मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुधीर मुनगंटीवार अथक प्रयासों और दूरदर्शी नीतियों से निर्मित बॉटनिकल गार्डन से बल्लारपुर तहसील का नाम जहां भारत के मानचित्र पर एक बार फिर चमका,वहीं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों रोजगार भी मिला है, लेकिन वन विभाग के अधिकारीयों ने भ्रष्टाचार कर उस पर भी बट्टा लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

भाजपा कामगार मोर्चा ने उप वन संरक्षक चंद्रपुर और सहायक कामगार आयुक्त से मांग की है कि मामले की पड़ताल कर पीड़ितों को  न्याय दिलाने एवं दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाय.

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page