बल्लारपुर में विश्व महिला दिवस – 2026 कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न
ज्योत्स्ना वानखेडे:
भारतीय जनता पार्टी बल्लारपुर शहर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित विश्व महिला दिवस – 2026 का कार्यक्रम आज बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के कर्तृत्ववान नेता एवं विकासपुरुष मा. ना. डॉ. सुधीरभाऊ मुनगंटीवार जी की कल्पना से तथा 72 – बल्लारपुर विधानसभा प्रमुख मा. श्री. चंदनसिंह चंदेल जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सभी 89 बूथ प्रमुखों व बूथ कार्यकर्ताओं सहित शहर की लगभग 700 महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में चंद्रपुर के ज्येष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार श्री वसंतराव खेडेकर जी तथा नगरपालिका बल्लारपुर की नवनियुक्त नगरसेविका सौ. शालू कुम्हरे एवं सौ. विद्या खडतड जी का मा. श्री. चंदनसिंह चंदेल जी के शुभ हस्तों से सत्कार किया गया तथा उन्होंने महिलाओं का मार्गदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में भाजपा शहराध्यक्ष एवं महिला-पुरुष बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रमुख अॅड. रणंजय सिंह ने उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर महामंत्री श्री मनीष पाण्डेय, श्री घनश्याम बुरडकर, श्री देवा वाटकर, श्री सतीश कनकम, श्री राजुभैया दरी, श्री निलेश खरबडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मिथलेश खेंगर, श्री येल्लाया दसरफ, श्री प्रभदीप सचदेवा, श्री किशोर मोहुर्ले, श्री सुरेंदर खडका, श्री शुभम रहिक्वार, श्री बबलू गुप्ता, श्री अब्दुल आबिद, श्री श्रीकांत परका, श्री पुष्पेंद्र वर्मा, श्री राहुल अलोन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
महिला मोर्चा अध्यक्षा सौ. वैशाली जोशी, ज्येष्ठ नेत्या सौ. रेणुका दुधे, महिला बूथ शक्तिकेंद्र प्रमुख एवं महामंत्री सौ. आरतीताई अक्केवार, सौ. वर्षाताई सुन्चुवार, सौ. सारिकाताई कनकम, सौ. कांताताई ढोके, डॉ. सुरेखा श्रीवास्तव सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का संचालन सौ. जयश्रीताई मोहुर्ले ने किया। इसके अलावा सौ. वनीता चक्रवाती, सौ. गुलशन खान, सौ. दीपमाला यादव, सौ. गायत्री हिरण, सौ. उत्तरा सोंत्ताके, सौ. नजमा खान, सौ. सुनीता निवलकर, सौ. सोनाली भटारकर, माजी नगरसेविका सौ. सुवर्ण भटारकर, सोशल मीडिया प्रमुख सौ. प्रियंका शेंडे, सौ. सुभांगी जाधव सहित अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला टीम द्वारा डांस स्पर्धा, वेशभूषा स्पर्धा एवं प्रश्न-उत्तर स्पर्धा का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं ने समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।