दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति द्वारा डॉक्टर बाबासाहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
ज्योत्स्ना वानखेडे:
दिन दुर्बल शोषित,पीड़ित समाज के हर व्यक्ति को अपनी बात रखने,अपना जीवन अच्छे से जीने का अधिकार
डॉक्टर बाबासाहब अंबेडकर के द्वारा लिखे गए संविधान के कारण हो पाया है।
डॉक्टर बाबासाहब अंबेडकर जी की जयंती संपूर्ण विश्व में मनाई जाती है। ऐसे विश्वरत्न महामानव की जयंती शहर के समस्त दिव्यांग भाई बहनों ने मिलकर बल्लारपुर शहर के मध्यभाग में स्थित डॉक्टर बाबासाहब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जोरदार जय घोष के नारे लगाकर उत्साह से मनाई गई।
इस वक्त प्रमुखता से उपस्थितो में कुरेकर सर, रंजना दूपारे, विकास भगत, रूपा राठौड़, प्रिया त्रिपाठी, बादल नगराडे, राजकुमार रामटेके, मिथुन, भीमा, अरविंद भीमटे, सुरेश केशकर, अनिल कोठारे, प्रणय मेश्राम दिव्यांग नेता आसीफ हुसेन शेख इत्यादि मौजूद रहे।