Monday, August 17, 2026
spot_img
HomeLatur*NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई : लातूर के RCC कोचिंग...

*NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई : लातूर के RCC कोचिंग क्लास के संचालक शिवराज मोटेगावकर CBI के हिरासत में*

*NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई : लातूर के RCC कोचिंग क्लास के संचालक शिवराज मोटेगावकर CBI के हिरासत में*

*ज्योत्स्ना वानखेडे* : पूरे देश में चर्चा में रहे NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण विभाग [CBI] ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर के नामी RCC कोचिंग क्लास के संचालक *शिवराज मोटेगावकर* को हिरासत में ले लिया है। लातूर और पुणे में हुई पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई।
इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर CBI ने जांच का दायरा बढ़ाया था। कुछ दिन पहले पुणे से लातूर के ही *पी. व्ही. कुलकर्णी* को गिरफ्तार किया गया था। कुलकर्णी से कड़ी पूछताछ के बाद शिवराज मोटेगावकर का नाम सामने आया, ऐसा सूत्रों से पता चला है।
CBI ने पहले ही मोटेगावकर से गहन पूछताछ की थी। इसके बाद जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और NEET पेपर लीक मामले की जांच अब और तेज़ी से आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल, इस मामले में और भी कुछ लोगों के नाम सामने आने की संभावना है और CBI द्वारा आगे की जांच जारी है।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page