Wednesday, June 10, 2026
Homeबल्लारपूरछत्रपति शिवाजी महाराज के 353वें राज्याभिषेक दिवस पर बल्लारपुर में भव्य कार्यक्रम...
spot_img

छत्रपति शिवाजी महाराज के 353वें राज्याभिषेक दिवस पर बल्लारपुर में भव्य कार्यक्रम संपन्न

छत्रपति शिवाजी महाराज के 353वें राज्याभिषेक दिवस पर बल्लारपुर में भव्य कार्यक्रम संपन्न

ज्योत्स्ना वानखेडे:

हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के 353वें राज्याभिषेक दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बल्लारपुर शहर द्वारा नगरपालिका चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा परिसर में भव्य एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के लोकप्रिय जननेता, पूर्व मंत्री एवं बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक आदरणीय डॉ. सुधीरभाऊ मुनगंटीवार जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आदरणीय चंदन सिंह चंदेल जी (पूर्व अध्यक्ष, वन विकास महामंडल, महाराष्ट्र राज्य), आदरणीय हरीशभैया शर्मा जी (जिलाध्यक्ष, भाजपा चंद्रपुर ग्रामीण), डॉ. गुलवाडे जी तथा भाजपा बल्लारपुर शहर अध्यक्ष एड. रणंजय सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं शिवप्रेमी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों, राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान तथा स्वराज्य, सुशासन एवं जनकल्याण की उनकी प्रेरणादायी विचारधारा पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में डॉ. सुधीरभाऊ मुनगंटीवार जी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन, राष्ट्रभक्ति एवं जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्री देवा वाटकर जी ने किया।

प्रमुख उपस्थित मान्यवर

भाजपा बल्लारपुर शहर महामंत्री श्री मनीष पाण्डेय, श्री घनश्याम बुरडकर, ज्येष्ठ नेता श्री लखन सिंह चंदेल, श्री काशीनाथ सिंह, श्री निलेश खरबडे, भाजपा शहर उपाध्यक्ष श्री प्रभदीप सचदेवा, श्री गुलशन शर्मा, भाजपा शहर सचिव श्री किशोर मोहुर्ले, श्री हरिबाबू लंका, श्री पूनमचंद बहुरिया, श्री शुभम रहिक्वार, नगरसेवक श्री नीरज जी, पूर्व नगरसेवक श्री येल्ल्या दसरफ जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मिथलेश खेंगर, एससी मोर्चा अध्यक्ष व नगरसेवक श्री महेंद्र ढोके, एससी मोर्चा सचिव श्री सोनाल तोडेकर, ट्रांसपोर्ट सेल अध्यक्ष श्री सोनू दरी जी, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री श्री फर्दीन शेख, ज्येष्ठ नेता श्री मुन्ना ठाकुर, श्री श्रीनिवास कंदकुरी उपस्थित रहे।

शक्ति केंद्र प्रमुख

श्री सरोज सिंह, श्री अरविंद दुबे, श्री संजय हिरण, श्री अब्दुल आबिद, श्री प्रमोद रामिलावार, श्री रिंकू गुप्ता, श्री राहुल कोत्तावार, श्री उमेश शहा, श्री सुधाकर पारधी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा की गरिमामय उपस्थिति

महामंत्री सौ. आरती अक्केवार, सौ. वर्षा सुन्चुवार, सौ. कांता ढोके, माजी नगरसेविका व महामंत्री सौ. जयश्री मोहुर्ले, नगरसेविका सौ. शालू कुम्हरे, सौ. विद्या खडतड, महिला बूथ शक्ति केंद्र प्रमुख सौ. वनीता चक्रवाती, सौ. गुलशन खान, सौ. दीपमाला यादव, सौ. गायत्री हिरण, सौ. उत्तरा सोंत्ताके, सौ. नजमा खान, सौ. सुनीता निवलकर, सौ. गीता गोंदे, सौ. सोनाली भटारकर, सौ. ज्योति येनुमल्ला, सौ. संतोषी शिंदे, सौ. बेबी केशकर उपस्थित रहीं।

सोशल मीडिया प्रमुख सौ. प्रियंका शेंडे, सौ. सुभांगी जाधव तथा सौ. संध्या मिश्रा, सौ. उन्नती टेकाडे, श्रीमती सय्यदा मैडम, सौ. रेखाताई तोड्साम, श्रीमती तानाबाई मेश्राम, सौ. रेखा चंदाले, सौ. प्रमिला नागिल्ला, सौ. सोनी मेहरूलीया, सौ. बीरबती राजपूत, सौ. परमेश्वरी राऊत, सौ. गीता बहुरिया, सौ. रोशनी इटनकर, सौ. स्नेहा पारधी, सौ. सुनिता वांदरे, सौ. रेखा गदेवार, सौ. प्रीती पाटील, सौ. नितिमा सुखदेवे, सौ. रंजना रिंगणे सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

युवा मोर्चा की उत्साहपूर्ण सहभागिता

महामंत्री श्री प्रकाश गजपुरे, श्री अरविंद वर्मा, सचिव श्री अजय खोब्रागडे, श्री कनकम, श्री नितीन बहुराशी, कोषाध्यक्ष श्रीकांत परका, श्री अनिल यादव, श्री यशनील मंथनवर, श्री अरविंद कश्यप, श्री सुजल नागरे, श्री सुनील कोडशेट्टीवर, श्री पुष्पेंद्र वर्मा, श्री रमेश सूर्यवंशी, श्री नितीन बौरा, श्री बंटी डोंगरे, श्री राकेश मानडरे, श्री कारण डोंगरे, श्री राहुल अलोन सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरा वातावरण “जय शिवाजी, जय भवानी” के जयघोष से गुंजायमान रहा तथा राष्ट्रभक्ति एवं शिवभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

अंत में भारतीय जनता पार्टी, बल्लारपुर शहर की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सम्मानित नागरिकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिवप्रेमियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page