मध्य रेल नागपुर डिविजन के TTE पर हमला करने वाले और उसको संरक्षण देने वाले पर कार्रवाई करें ZRUCC सदस्य अजय दुबे की मांग
*ज्योत्स्ना वानखेडे*
अश्विनी कुमार लांजेवार नामक वरिष्ठ टिकट परीक्षक से 11 जुलाई को 12625 केरला एक्सप्रेस में बल्लारशाह से नागपुर के दरम्यान हुई मारपीट का अजय दुबे सदस्य ZRUCC मध्य रेलवे मुंबई एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नमो पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन ने निषेध व्यक्त किया है.
उन्होंने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में अनुरोध किया है है कि, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने हेतु तत्काल प्रभाव से ठोस उपाय किए जायें. और आरोपी अवैध वेंडर,उसके मालिक और उसे संरक्षण देने वाले जिम्मेदार RPF,GRP तथा कमर्शियल विभाग के अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाय. ताकि दुबारा ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
टिकट जांच अधिकारियों पर यात्रियों और अवैध वेंडर्स द्वारा मारपीट बदतमीज़ी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जो कि चिंतनीय है,ऐसे में उनका काम करना दिन ब दिन कठिन होते जा रहा है.
दुबे ने कहा कि ,टीटीई स्टॉफ ने खतरा होने के बावजूद लगातार परिश्रम कर जहाँ रेलवे के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि की है वहीं यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने एवं उन्हें मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें सुरक्षा मिलनी ही चाहिए और 11 जुलाई की घटना के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए
उन्होंने रेल मंत्री जी से अनुरोध किया है कि तत्काल प्रभाव से रनिंग ट्रेनों में चलने वाले अवैध वेंडर्स पर प्रतिबंध लगाने हेतु RPF महानिदेशक नई दिल्ली को निर्देशित किया जाय तथा
प्रत्येक ट्रेन में RPF अथवा महाराष्ट्र सुरक्षा बल से अनुबंध कर के दो हथियार बंद सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाएं ताकि TTE निर्विघ्न रूप से अपने कर्तव्य का पालन कर सकें.