*महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय बल्लारपूर मे पालक शिक्षक संघ; माता पालक शिक्षक संघ गठन*
*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार को स्थानिक महात्मा ज्योतिबा फुले हिंदी, उर्दू ,तेलुगु विद्यालय बल्लारपूर मे शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये “पालक शिक्षक संघ” ,”माता पालक शिक्षक संघ ” का गठन किया गया . इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव तथा विद्यालय के मुख्याध्यापक सन्माननीय श्री. सुभाष ताजने सर ने की.
इस कार्यक्रम के लिए प्रमुख अतिथी के रूप में विद्यालय के पर्यवेक्षक श्री रवींद्रचारी अनसुरी सर तथा सेवानिवृत्त अध्यापक श्री अजयपाल सूर्यवंशी सर, पाळीप्रमुख श्री साळवे सर,श्री सावसाकडे सर, परीक्षा प्रमुख श्री सलीम सर उपस्थित थे. शिक्षक-पालक संघ के उपाध्यक्ष के रूप मे श्री जावेद खान इनका चयन किया गया. साथ ही माता पालक संघ की उपाध्यक्षा के रूप में श्री संगीता महेश कोठार इनका चयन किया गया.पालक शिक्षक संघ के सचिव के रूप में अध्यापक श्री वैरागडे सर तथा माता पालक शिक्षक संघ की सचिव के रूप मे अध्यापिका श्रीमती ताजने मॅडम इनका चयन किया गया.
अध्यक्षीय मार्गदर्शन में मुख्याध्यापक सन्माननीय श्री. सुभाष ताजने सर ने पालको को बच्चो के उज्वल भविष्य के लिए नियमित रूप से विद्यालय के अध्यापको के साथ संपर्क मे रहने तथा बच्चो की शैक्षणिक समस्याओ की चर्चा अध्यापको के साथ साझा करके उन्हे हल करने का आव्हान किया.