*बैल पोला पर्व के अवसर पर बल्लारपुर व्यापारी मंडल की ओर से सत्कार समारोह संपन्न*
*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
बैल पोला पर्व के पावन अवसर पर बल्लारपुर व्यापारी मंडल की ओर से विशेष सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शेतकरी भाइयो का सम्मान व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों के हातो किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में बल्लारपुर व्यापारी मंडल अध्यक्ष *राकेश सोमानी, कार्याध्यक्ष इब्राहिम जवेरी, सचिव प्रशांत मांढरे , कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काबरा, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र आर्या, उपाध्यक्ष सोमेश खंडेलवाल, सह-सचिव गुणवंत जीवतोडे, प्रसिद्धि प्रमुख रमेश लालवानी सहित वरिष्ठ व्यापारी सुरेश मालू, जगदीश काबरा, रामनरेश सोमानी,राजू मुंदडा, सुनील मुथा,जय तिलोकानी,गौरव अट्टल,मयूर सांखला, राज भारद्वाज उपस्थित रहे*।
इस अवसर पर सम्माननीय नगरसेवक *सुमित उर्फ गोलू डोहने, नगरसेवक प्रणित सातपुते*, नंदकिशोर सातपुते, रघुवीर सोमानी, शाहिद शेख, मीक्की शर्मा, चिंटू भोंगले, सुधाकर पारधी,मास्टर श्लोक सोमानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि बैल पोला किसानों और पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व के माध्यम से कृषि कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बैलों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया जाता है। सभी ने शहरवासियों को बैल पोला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी नागरिकों एवं व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।