*नकुल प्रशांत शिंदे की युवासेना पूर्व विदर्भ समन्वयक पद पर नियुक्ति*
*3 सितंबर को नियुक्ति पत्र द्वारा घोषणा; संगठनात्मक विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्धारण*
*ज्योत्स्ना वानखेडे*: युवासेना मध्यवर्ती कार्यालय की ओर से भद्रावती के नकुल प्रशांत शिंदे की युवासेना पूर्व विदर्भ समन्वयक पद पर नियुक्ति की गई है। दिनांक 3 सितंबर 2026 को जारी किए गए नियुक्ति पत्र द्वारा उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई।
*नेतृत्व के आदेशानुसार नियुक्ति :* नियुक्ति पत्र के अनुसार, शिवसेना पक्ष के मुख्य नेता तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री मा. ना. एकनाथ शिंदे जी के आदेशानुसार तथा खासदार डॉ. श्रीकांत शिंदे जी के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति की गई है। युवा सेना कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक और युवासेना पूर्व विदर्भ सचिव शुभम नवले के द्वारा नकुल प्रशांत शिंदे की पूर्व विदर्भ समन्वयक पद पर नियुक्ति की गई।
*नियुक्ति पर अभिनंदन:*
पूर्व विदर्भ समन्वयक पद पर नियुक्ति होने के बाद नकुल शिंदे का विविध स्तरों से अभिनंदन किया जा रहा है।
*पक्ष के संगठनात्मक विस्तार पर जोर :* नियुक्ति के बाद युवासेना के माध्यम से पक्ष के संगठनात्मक विस्तार के लिए कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर पक्ष वृद्धि के लिए योगदान देने वाले होने की बात नकुल शिंदे ने कही।