Friday, October 9, 2026
spot_img
HomeWCL*बल्लारपुर क्षेत्र WCL ,श्रीनिवासन उत्कृष्ट सब एरिया मैनेजर और ब्राम्हणे उत्कृष्ट मैनेजर...

*बल्लारपुर क्षेत्र WCL ,श्रीनिवासन उत्कृष्ट सब एरिया मैनेजर और ब्राम्हणे उत्कृष्ट मैनेजर के लिए सम्मानित*

*बल्लारपुर क्षेत्र WCL ,श्रीनिवासन उत्कृष्ट सब एरिया मैनेजर और ब्राम्हणे उत्कृष्ट मैनेजर के लिए सम्मानित*

*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
*बल्लारपुर क्षेत्र वेकोलि* के *साखरी उपक्षेत्र के उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री वी. श्रीनिवासन और गोवरी पवनी-कोयला खदान के प्रबंधक श्री उदय कुमार ब्राम्हणे* को संपूर्ण WCL में मानसून में उत्कृष्ट कोयला उत्पादन और कोल डिस्पैच के लिए *उत्कृष्ट सब एरिया मैनेजर और उत्कृष्ट मैनेजर* घोषित किया गया है. इस उपलब्धि पर *भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश महासचिव अजय दुबे* ने उनका सत्कार कर अभिनंदन दिया एवं बधाई दी.
उल्लेखनीय है कि खाड़ी युद्ध के चलते पेट्रोलियम उत्पादों की भारी कमी के बीच कोल इंडिया लिमिटेड ने अधिक उत्पादन और कोल डिस्पैच कर देश की उर्जा जरूरतों को पूर्ण किया है उसमें कमी नहीं आने दी. इसमें बल्लारपुर कोयला क्षेत्र का अपने स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
क्षेत्र में कोयला उत्पादन,कोल डिस्पैच निर्बाधित करने में वर्षाकाल में विपरीत परिस्थितियों में रोज लगभग अठारह अठारह घंटे कार्य कर एक मिसाल पेश की है.इस उपलब्धि के लिए *क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री राजेंद्र ठाकरे ने दोनों अधिकारियों को उत्कृष्ट पुरस्कार से नवाजा है.*

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page