चंद्रपुर महानगरपालिका के आयुक्त एवं महापौर को दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
ज्योत्स्ना वानखेडे: दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं दिव्यांग नेता आसीफ हुसेन शेख द्वारा दिनांक 12/03/026 गुरुवार को चंद्रपुर महानगर पालिका के आयुक्त एवं महापौर से प्रत्यक्ष मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।
और इस ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई है कि
2018-2019 से लेकर 2026 तक की 5% निधि का लाभ स्थानीय दिव्यांग जनों को नियमित तौर पर नहीं मिल रहा है और नाहीं 5% दिव्यांग निधि की जानकारी दिव्यांग जनों को है।
इस लिए आज दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति द्वारा यह मांग की गई है कि 5% दिव्यांग निधि त्वरित दिव्यांग जनों में वितरित की जाए ऐसी मांग की गई।
इस वक्त उपस्थितो में एडवोकेट तबस्सुम शेख, ममता नक्सिने,कल्पना ताई शिंदे,नितिन भाऊ खोबरागड़े ,विवेक पिंपडे मौजूद रहे।