ज्योत्स्ना वानखेडे:
लोकनेता मा.श्री.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार(आमदार, पूर्व वन,सांस्कृतिक कार्य व मत्स्य व्यवसाय मंत्री, महाराष्ट्र राज्य) से मुलाक़ात कर बल्लारपुर शहर के एक शिष्ट मंडल ने आज दि :-18/04/2026 को ज्ञापन सौंपा। करोना काल से पहले भाग्यनगर एक्सप्रेस सिंकेंदराबाद से बल्लारशाह तक नियमित रूप से चलती थी। करोना की वजह से व अन्य तकनिकी कारणों से अब ये ट्रैन केवल सिकेंदराबाद से सिरपुर कागजनगर तक चल रही हैँ। बल्लारपुर शहर व शहर निकतवर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में तेलुगु भाषिया लोग रहते हैँ। अगर यह ट्रैन पूर्व की तरह बल्लारशाह तक चलाया जाए तो तेलुगु भाषिक एवं इतर प्रवासियों को इसका बहुत फायदा होगा व उनका प्रवास सुखद होगा। शिष्ट मंडल ने आदरणीय भाऊ से मुलाकात कर इस आशय का नम्र निवेदन किया। मा.श्री.सुधीरभाऊ मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि शीघ्र ही रेल मंत्री से इस विषय में मुलाक़ात कर सकारात्मक प्रयास करने का विश्वास जताया।
इस अवसर पर प्रमुखता से श्री.सतीश कनकम, श्री.पूनमचंद बहुरिया, श्री.हरीबाबू लंका, श्री.मिथिलेश खेंगर, श्री.मिलिंन कनकम,श्री.नीरज झाडे, श्री.मनोज गादे, श्री.जयराज कंडे, सौ.ममता बोज्जा, सौ.स्नेहा पारधी इत्यादि प्रमुखता से उपस्थित थे।