*अनियंत्रित कार की झोपड़ी से टक्कर: मजदूर की मौत*
ज्योत्स्ना वानखेडे:
बल्लारपूर तालुका के कारवा-जुनोना मार्ग पर बांस डिपो परिसर में मध्यरात्रि एक अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसने से देवलाल श्यामराव पंधरे (55) नामक मजदूर की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गोरेलाल धनसिंग पंधरे (55), रा. चारगांव, जि. मंडला, मध्य प्रदेश को महीनेभर पहले ठेकेदार आनंद धुर्वे ने पोम्भूर्णा परिसर में बांस कटाई का काम होने की बात कहकर उन्हें और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 24 मजदूरों को काम पर बुलाया था।
1 मई को मजदूरी के पैसे लेने के लिए सभी मजदूर चंद्रपुर के पास के बंगाली कैम्प परिसर में गए थे, मगर ठेकेदार ने पैसे देने से इनकार कर दिया। उसके बाद सभी को कारवा रोड पर जुनोना डिपो परिसर में दो दिन रुकने के लिए कहा गया, ऐसा बताया जा रहा है। इसलिए सभी मजदूर झोपड़ी में मुकाम करके रुके हुए थे।
2 मई को सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास सभी मजदूर झोपड़ी के बाहर सोए हुए थे, तभी MH-49 CS-6844 क्रमांक की काले रंग की सोनेट कार तेज गति से आकर झोपड़ी से टकरा गई।
इस टक्कर में झोपड़ी की दीवार गिरकर देवलाल शामलाल पंधरे (उम्र 55) के अंग पर मलबा गिरा और वे मलबे के नीचे दब गए।
मजदूरों ने तुरंत मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, तब वे बेहोश अवस्था में थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस प्रकरण में बल्लारपूर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 281 तथा मोटर वाहन कानून की धारा 184 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है।
इस घटना की आगे की जांच बल्लारपूर पुलिस कर रही है।