Monday, September 14, 2026
spot_img
Homeबल्लारपूरबल्लारपूर पेपर मिल मजदूर सभा की ओर से कामगार मेळावे का आयोजन

बल्लारपूर पेपर मिल मजदूर सभा की ओर से कामगार मेळावे का आयोजन

बल्लारपूर पेपर मिल मजदूर सभा की ओर से कामगार मेळावे का आयोजन

     दिनांक 16 अप्रैल 2024 को बल्लारपूर पेपर मिल मजदूर सभा की ओर से स्थानीय इंदिरा गाँधी स्टेडियम बल्लारपूर में कामगार मेळावे का आयोजन किया गया ।
                 इस कामगार मेळावे के प्रमुख मार्गदर्शक कामगार नेता और यूनियन के अध्यक्ष श्री नरेशबाबू पुगलिया ने अपने सम्बोधन में उन्होंने सभी कामगारों को अपने एक वोट की ताकत और महत्वता को समझने की बात कही। उन्होंने आह्वान किया के उसी उम्मीदवार को मतदान करे जिसके पास अपने क्षेत्र के विकास और संपन्नता की  दूरदृष्टि हो।
          चंद्रपूर लोकसभा क्षेत्र  के प्रलंबित प्रश्नों पर भी उन्होंने मौजूद जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित किया  जैसे चंद्रपूर जिल्हे में सिंचन, बंधारे, वन व  पर्यावरण, कामगारों तथा उद्योगों को कच्चे माल में दिक्कत, हाईवे रोड, गडचिरोली रेलवे लाइन और भी कई विकास कामों की जरुरत पूरी होने पर ही यह जिल्हा सुजलाम सुफलाम हो पायेगा ऐसा उन्होंने ने स्पष्ट कहा।
इस कार्यक्रम में यूनियन के महासचिव श्री वसंत मांढरे ने गुड़ीपड़वा के शुभ मुहूर्त पर संपन्न हुए त्रिवार्षिक वेतन करार  2023-2026 के उपलब्धियों को जनसमुदाय के समक्ष रखा। यूनियन उपाध्यक्ष श्री तारासिंग कलसी ने भी अपने मनोगत व्यक्त किये ।
                     मंच संचालन यूनियन के सहसचिव विरेन्द्र आर्य ने किया व आभार प्रदर्शन सुभाष माथनकर ने किया।
इस मेळावे में  श्री अजय मानवटकर, चंदू पोड़े, रामदास वाग्दरकर, अधिवक्ता अविनाश ठावरी, अशोक नागापुरे, कृष्णन नायर ने प्रमुख उपस्तिथी दर्शायी।
   कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सुदर्शन पुली, आशीष मोहता, अनिल तुनगिडवार, गजानन दिवसे, उमेश कोलवार, के वि  रेड्डी, राजेंद्र शुक्ला, विनोद महतो , सुनील बकाली, अब्दुल जमील, मो फरीद, अनूप संधू , संतोष आत्राम, सुनील बावने, गजेंद्र सिंह, राजू पावड़े, राजेंद्र गहलोत, अजय रेड्डी, आदि ने भरपूर प्रयास किया ।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page