Sunday, April 19, 2026
HomePoliticalपालकमंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार ने विसापुर वासियों की ली दखल
spot_img

पालकमंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार ने विसापुर वासियों की ली दखल

पालकमंत्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार ने विसापुर वासियों की ली दखल

रेलवे को मार्ग/अंडर पास तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश 

एसडीओ चरड़े विसापुर पहुंचे 

भाजपा नेता संदीप पोडे के प्रयासों से विसापुर वासियों को मिली राहत 

श्रेयश वानखेडे:
विसापुर रेलवे अंडर पास बंद होने और वैकल्पिक मार्ग की हालत बेहद खस्ता होने से ग्राम वासियों को आवागमन की परेशानी दूर करने हेतु विसापुर विकास समिति अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संदीप भाऊ पोडे ने पालक मंत्री श्री. सुधीरभाऊ मुनगंटीवार से निवेदन किया था. उन्होंने विषय को गंभीरता से लेते हुए अपने स्वीय सहायक और एसडीओ को निर्देश दिए. उसी के तहत पर  2 जुलाई को एसडीओ श्री. अजय चरडे, पालकमंत्री के स्वीय सहायक श्री. संतोष अतकारे, भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे, प्रभारी तहसीलदार ओंकार ठाकरे, विसापुर विकास समिति अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संदीप पोडे, भास्कर पेंदोर, निखिल घुगलोत ने निर्माणाधीन रेलवे अंडर पास को भेंट दे कर निरीक्षण किया. एसडीओ ने रेल प्रशासन और ठेकेदार की सुस्त कार्य प्रणाली पर तीव्र नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए. स्वीय सहायक अतकारे ने दो बार विसापुर को भेंट देकर नागरिकों, रेल अधिकारियों, ठेकेदार राज्य प्रशासन को पालक मंत्री के निर्देश से अवगत करवाया. इस के पूर्व 1 जुलाई को एसडीओ कार्यालय में संपन्न बैठक में एसडीओ ने संबंधित स्थल पर भेंट का आश्वासन दिया था. इस मौके पर भाजपा नेता मनोज सादरानी, ग्रा. पं. सदस्य प्रदीप गेडाम, बंडू गिरडकर, अविनाश सोनटक्के, नरेंद्र ईटनकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page