ज्योत्सना वानखेडे:
चंद्रपुर जिले में विशेषकर बल्लारपुर तहसील में विलंब से किए जाने वाले जन्म मृत्यु दर्ज करने के अधिकार तहसीलदार को दिया जाय तथा इसे ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन किया जाय ,उक्ताशय का निवेदन प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कामगार मोर्चा अजय दुबे ने पालक मंत्री श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार को सौंपा. मंत्री महोदय ने तत्काल पत्र लिख जिलाधिकारी को इस विषय में कार्रवाई करने को कहा.
दरअसल विलंब से किए जाने वाले जन्म मृत्यु पंजीकरण अधिकार पहले नगर परिषद के पास था.फिर न्यायालय को हस्तांतरित किया गया.अब एक अक्टूबर से राज्य सरकार को यह अधिकार चला गया जिसके तहत जिलाधिकारी ने बल्लारपुर में उप विभागीय अधिकारी को अधिकार प्रदान किए लेकिन अभी भी ऑनलाइन न हो कर ऑफलाइन होने से मामलो में देरी हो रही है. जबकि ब्रम्हपुरी में ये अधिकार सीधे तहसीलदार को दिए गए हैं.ऑनलाइन हो जाने से काम जल्दी होगा.इस विषय में तहसीलदार कांचन जगताप से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि हमे लिखित रूप से आदेशित किया तो गया है लेकिन ऑनलाइन हेतु सिस्टम अभी तक अपडेट न होने से एसडीओ कार्यालय ऑफलाइन यह कार्य कर रहा है.