Saturday, March 14, 2026
Homeबल्लारपूरवेकोली की सास्ती व साखरी खदानों में ट्रांसपोर्टरों से अवैध रंगदारी वसूली
spot_img

वेकोली की सास्ती व साखरी खदानों में ट्रांसपोर्टरों से अवैध रंगदारी वसूली

वेकोली की सास्ती व साखरी खदानों में ट्रांसपोर्टरों से अवैध रंगदारी वसूली

प्रति माह देने होते है 500 रुपये की रंगदारी

बल्लारपुर क्षेत्र अंतर्गत आनेवाली खदानों में इन दिनों ट्रांसपोर्टरों के ट्रक खदानों से कोयला लोडिंग के लिए लगाए जाने के नाम पर अवैध रूप से रंगदारी वसूली की जाती है। जिसे वेकोली के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होने की जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी की माने तो चंद्रपुर, वनी, लॉयड मेटल्स , अंबुजा आदि स्थानों पर रोडसेल से कोयला भरकर जानेवाले ट्रकों से प्रती ट्रक प्रती महीने चार सौ से पांच सौ रुपए की अवैध रंगदारी वसूल की जाती है। जिसका किसी भी प्रकार का कोई आडिट तक नहीं होता करीब पांच सौ ट्रक स्थानीय खदानों से कोयला ढो रहे है, जिनसे प्रती माह करीब ढाई से तीन लाख रुपए वसूल किए जाते है तो फिर ये पैसा जाता कहां है ?, यह सवाल बना हुआ है, उसी भांति कोयला व्यापारियों से भी दस रुपए टन से पैसे वसूल किए जाने की जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है।

*वेकोलि में क़ानून की उड़ाई जा रही है धज्जियां, लास्ट डेट के नाम पर देर रात तक रोडसेल की बिक्री*

बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती, ढोपताला, गोवरी, पोवनी, साखरी आदि खदानों से कोयला भरकर व्यापारियों के पडोली, नागाला तथा वनी में स्थित प्लॉट पर कोयला खाली किया जाता था। जिसमें व्यापारी और वेकोली में आपसी सामंजस्य बनाने के लिए यूनियन का गठन किया गया। जिसमें ट्रक मालिक व चालक की सुख सुविधा को ध्यान में रखकर आपसी तालमेल बनाए रखते हुए कोयला व्यापारियों द्वारा ट्रक मालिकों का भाड़ा अच्छा रहेगा, डिझेल की कीमत बढ़ने पर भाड़ा सतत बढ़ाया जाएगा, रोड़सेल की लोडिंग सुबह छः बजे से शाम छः बजे तक रहेगी, लेकिन अब इसके विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है लास्ट डेट की लोडिंग के नाम पर रात भर रोडसेल को कोयला दिया जा रहा है, पहले सौ या दो सौ रुपए गाड़ी वालों से लेकर सीरियल नंबर से गाड़ी छोड़ने वाले व्यक्ति को पांच हजार का वेतन देने के नाम पर वसूल किया जाता था। किन्तु अब मनमानी स्वरूप यूनियन वालों के घर भरने का काम किया जा रहा है ! आवश्यकता है कि, धर्मदाय आयुक्त चंद्रपुर, जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर तथा क्षेत्रिय जनरल मैनेजर सब्यसाची डे ने विशेष रूप से ध्यानाकर्षण कर उचित कार्यवाही कर स्थानीय परिसर में शुरू रंगदारी को समाप्त कर ट्रक चालकों के साथ गद्दारी करनेवाली बोगस यूनियन को शीघ्र अति शीघ्र बंद करने की मांग स्थानीय ट्रक चालक व मालिकों द्वारा कि जा रही है ।

One attachment • Scanned by Gmail

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page