Wednesday, February 11, 2026
Homeबल्लारपूरदिलासाग्राम कॉन्वेंट स्कूल में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस...
spot_img

दिलासाग्राम कॉन्वेंट स्कूल में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

दिलासाग्राम कॉन्वेंट स्कूल में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

श्रेयश वानखेडे:
दिनांक:-26/01/2024 को दिलासाग्राम कॉन्वेंट हाई स्कूल, बल्लारपुर में बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में मा.श्री.चंदनसिंह चंदेल (माजी,अध्यक्ष,वन विकास महामंडल,बल्लारपुर) एवम प्रमुखअतिथि के रूप में मा.श्री.राकेश ऊंदीरवाडे (सी.आई.एस.एफ,स्पेशल यूनिट, पैरामिलिट्री फोर्स ऑफ इंडिया), मा.श्री.अनिल वागदारकर (भूतपूर्व, प्रिंसिपल,थाफर स्कूल व जूनियर कॉलेज), तथा दिलासाग्रम कॉन्वेंट स्कूल की मैनेजर सिस्टर मौली, स्टेट प्रधानाचार्या सिस्टर विनया, सी.बी.एस.ई प्रधानाचार्या सिस्टर मारिया तेरस, सिस्टर जॉस्फिन, सिस्टर फूलकुमारी प्रमुखता से उपस्थित थे।
 इस कार्यक्रम की शुरुवात मुख्यअतिथि मा.श्री.चंदनसिंह चंदेल जी के द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई व सभी विद्यार्थियो द्वारा राष्ट्रगीत,संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन किया गया एवम विद्यार्थियो द्वारा अतिथियों के समक्ष परेड प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियो ने शारीरिक व्यायाम के करतब दिखाए और देश भक्ति गीतो पर स्केटिंग के करतब, साइकिलिंग के करतब दिखाए गए। विद्यार्थियो ने देश भक्ति पर आधारित विविध विषयों पर म्यूजिकल ड्रामा प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
स्कूल प्रबंधन समिति ने उपस्थित तीनों ही प्रमुख अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवम स्मृति चिन्ह भेंट देकर उनका सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम के प्रमुखअतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों ने चरित्र निर्माण एवम राष्ट्रनिर्माण में ज्यादा ध्यान देना चाहिए एवम देश को पुनः एक विकसित निर्माण करना ही हमारा अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पालकगण भी प्रमुखता से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका संगीता सरोज, शिक्षिका पूनम शर्मा  ने तथा कक्षा 7वी व 8वी के विद्यार्थीयो द्वारा किया गया। प्रस्तावना तथा अतिथि परिचय श्री.सतीश कनकम ने किया और कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अयाज़ सय्यद ने किया। इस कार्यक्रम के सफलता के लिए सभी शिक्षक, शिक्षिका, विद्यार्थी व कर्मचारियों ने परिश्रम किया।

 

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page