श्रेयश वानखेडे:
बल्लारपुर नगर परिषद की कई महीनो से आवागमन की जाने वाली मुख्य सीढी पूर्णता टूटी अवस्था थी। जिस कारण इस विभाग में आने वाले कई सारे दिव्यांग बांधव ऐवम बुजुर्गो को काफी परेशानी और दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा था।
शहर का मुख्य कार्यालय होने के बावजूद सभी जागरूक और जिम्मेदार जन प्रतिनिधि भी इस समस्या की और अनदेखा कर रहे थे ऐसे में आम आदमी पार्टी बल्लारपुर शहर के प्रवक्ता आसीफ हुसेन शेख ने इस गंभीर विषय का संज्ञान लेकर संबंधित कार्यालय के मुख्य अधिकारी विशाल वाघ से मौखिक रूप से इस समस्या की और ध्यान आकर्षित कर समस्या का त्वरित समाधान करने की गुजारिश की इस विषय पर मुख्य अधिकारी ने तत्परता दिखाकर त्वरीत चंद दिनों में इस कार्य को पूर्ण कर दिव्यांग जन एव वृद्धजनों को राहत दिलाई इस पर आसीफ हुसेन शेख ने मुख्य अधिकारी न.प बल्लारपुर का आभार व्यक्त किया है।