बल्लारपूर युनिटी प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन ४ का समापन समारोह संपन्न
श्रेयश वानखेडे:
दिनांक ११ मार्च २०२४ को जिला स्तरीय टेनिस बाल बल्लारपुर यूनिटी प्रीमियर क्रिकेट लीग सिजन ४ (BUPL 4 ) का समापन समारोह ग्रैंड फिनाले संपन्न हुवा। क्रिकेट मैच किंग 11 वर्सेस वाघमारे सुपर के बीच खेला गया। यह फाइनल मैच वाघमारे सुपर ने जीत कर फर्स्ट प्राइज ₹ 50,000/- सोहेल रजा शेख तथा विनर शील्ड दौलत बुंदेल जी की ओर से था।
यह प्राइस और शील्ड मानस और पार्थ बाळुभाऊ धानोरकर जी के हाथो से दिया गया। रनर अप टीम को ₹ 25,000/- आतीक शेख, राकेश सोमानी और सुमित (गोलू ) डोहाने की ओर से दिया गया।फाइनल मैच के मैन ऑफ़ द मैच अमर नगराड़े को निर्भय ट्रांसपोर्ट की ओर से ₹500/- तथा शील्ड दी गई।
पूरे टूर्नामेंट में निर्भय ट्रांसपोर्ट की ओर से मैन ऑफ़ द मैच की शील्ड दी गई और मैन ऑफ द सीरीज जावेद सिद्दीकी को देवेंद्र आर्य जी की ओर से शील्ड तथा प्राइज मनी दिया गया, बेस्ट बैट्समैन आसिफ शेख को शील्ड प्राइस मनी सचिन मकोड़े जी की ओर से दिया गया, बेस्ट बॉलर सोनू राजभर को शील्ड तथा प्राइस मनी भास्कर वडस्कर जी की ओर से दिया गया, बेस्ट विकेट कीपर शील्ड महाराष्ट्र फुटवेयर की ओर से दिया गया। यह समापन समारोह में प्रमुख अतिथि बल्लारपुर नगर परिषद मुख्याधिकारी विशाल वाघ , सोहेल रजा शेख, इंजीनियर राकेश सोमानी, प्रशांत झामरे, साजिद भाई, यादुराज अरक (बच्ची भाई),नसीम भाई, रहमत भाई, मोहसिन ईरानी आदि उपस्थित थे। इस पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष ताहेर हुसैन, रिजवान ढाकवाला, सैयद अज़ीज, दीपक सौदागर, शब्बीर अली , अब्दुल आबिद, शरद अलोने, आफताब पठान ,अनीश खान, निलेश मोहार्ले बशीर खान आदि के सहयोग से सफल हुआ।