Friday, July 31, 2026
spot_img
Homeबल्लारपूरकलमना के हर्षल मोरे को नवोदय के लिए चयन

कलमना के हर्षल मोरे को नवोदय के लिए चयन

कलमना के हर्षल मोरे को नवोदय के लिए चयन

श्रेयश वानखेडे:
तालुका के जी.प.प्राथमिक विद्यालय कलमना के छात्र हर्षल गुरुदास मोरे का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बालापुर तलोधी के लिए हुआ है.
        पिता गुरुदास मोरे गांव में किराने की दुकान चलाते हैं जबकि मां कविता घर और खेत संभालती हैं.  हर्षल को शिक्षक अमित साखरकर का मार्गदर्शन मिला जिन्होंने उत्साहपूर्वक कार्य किया. हर्षल ने इसके लिए पहली कक्षा से तैयारी की.  हर्षल बहुत शांत और अनुशासित छात्र है. वह साखरकर शिक्षक से अनसुलझी बातें पूछता था. कभी-कभी रात को भी हम मोबाइल पर चर्चा कर संतुष्टि प्राप्त कर लेते था. इसके अलावा हर्षल स्कूल की हर प्रतियोगिता में हिस्सा लेता था. उसने नवरत्न प्रतियोगिता में जिला स्तर तक जगह बनाई थी. मुख्याध्यापक सुनील पोटे, शिक्षक कहुरके,शिक्षिका शेख, शिक्षिका कोवे, एस.वी. समिति के अध्यक्ष विलास बावने और सभी सदस्यों ने हर्षल को चयनित होने पर बधाई दी.

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page