Wednesday, February 11, 2026
Homeबल्लारपूर11401/11402 मुंबई CSMT बल्लारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस 5 मई रविवार से पुनः...
spot_img

11401/11402 मुंबई CSMT बल्लारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस 5 मई रविवार से पुनः चलेगी

11401/11402 मुंबई CSMT  बल्लारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस 5 मई रविवार से पुनः चलेगी

श्रेयश वानखेडे:
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग अध्यक्ष श्री हंसराज भैया अहीर के अथक प्रयासों से शुरू हुई ट्रेन संख्या 11401 सीएसएमटी-आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस 5 मई 2024 से शाम 4.35 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर  1.45 बजे बल्लारशाह पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 11402 आदिलाबाद-सीएसएमटी नंदीग्राम एक्सप्रेस अब 7 मई 2024 से आदिलाबाद से न खुलते हुए स्थायी रूप से  बल्लारशाह से सुबह 8.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5.35 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी.उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन तकनीकी अड़चनों के चलते अपने शुभारंभ के दिन 16 मार्च को मात्र एक दिन ही चली थी.
ट्रेन बोगियों का विवरण : एक प्रथम एसी, एक एसी 2-टियर सह एसी 3-टियर, दो एसी-3 टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी गार्ड के ब्रेकवैन शामिल हैं.
आदिलाबाद और बल्लारशाह के बीच संशोधित ठहराव: पिंपलखुटी,वणी, भांदक (भद्रावती) और चंद्रपुर
ऐसी जानकारी अजय दुबे मा.सदस्य: NRUCC नई दिल्ली सदस्य : ZRUCC मध्य रेलवे मुंबई ने दि है.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page