बल्लारशाह गोल पुलिया पर रेल ओवर ब्रिज बनाएं
मध्य रेल्वे बल्लारशाह विषय पर सार्वजनिक बांधकाम विश्रामगृह बल्लारपूर में पत्रकार परिषद संपन्न
भाग्य नगरी ट्रेन बल्लारशाह तक चलाएं.
स्टेशन के विकास कार्यों में तेजी लाएं
ZRUCC मेंबर अजय दुबे ने DRM मध्य रेल नागपुर को सौंपा ज्ञापन.
श्रेयश वानखेडे:
मध्य रेल्वे बल्लारशाह विषय पर सार्वजनिक बांधकाम विश्रामगृह बल्लारपूर में पत्रकार परिषद दिनांक 23 मे गुरुवार श्याम 5 बजे अजय दुबे मेंबर ZRUCC मध्य रेल्वे मुंबई द्वारा ली गई. तथा निम्न रूप से जानकारी दी गई.
बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों एवं सुविधाओं को लेकर 22 मई को श्री. मनीष अग्रवाल डीआरएम नागपुर से अजय दुबे सदस्य ZRUCC मध्य रेलवे मुंबई ने मुलाकात कर निवेदन सौंपा.जिसमें गोल पुलिया के पास एक और नया अंडर पास/रेलवे ओवर ब्रिज बनाना गोल पुलिया में बनी महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की पाईप लाईन को अन्यत्र शिफ्ट करना, स्टेशन की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना,वर्धा बल्लारशाह पैसेंजर का भुसावल तक विस्तार करना,भाग्यनगरी ट्रेन का विस्तार बल्लारशाह तक करना, लिफ्ट शुरू करना, स्वीकृत नया फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू करना.अमृत भारत स्टेशन योजना के विकास कार्यों में तेजी लाना आदि प्रमुख विषयों का समावेश था.उन्होंने डीआरएम श्री. मनीष अग्रवाल, एडीआरएम श्री. नवीन पाटिल (गति शक्ति प्रमुख) सीनी. डीसीएम श्री. अमन मित्तल, सीनी.डीएमई मोहित मंडलेकर, सीनी.डीओएम के एस पाटिल से मुलाकात कर चर्चा की.
DRM श्री. अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को इस विषय में तत्काल निर्देश दिए. गोल पुलिया से पाईप लाइन को शिफ्ट करने हेतु MJP ने भी रेल प्रशासन से मंजूरी मांगी है. जिसकी मंजूरी शीघ्र ही मिलने की उम्मीद है.थर्ड लाईन (निर्माण) विभाग द्वारा करीब 15 जून के पूर्व गोल पुलिया के पास का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है. जिससे बरसात में नया जल जमाव नही होगा.
पत्रकार परिषद मे प्रिंट कथा डिजिटल मीडिया के पत्रकार सहित मिथिलेश पांडे, सुजीत निर्मल, मुन्ना सिंह ठाकुर, सूरज सिंह ठाकुर, इब्राहिम जवेरी, अर्जुन सिंह नथानी, विक्की लालवानी, राजू मूंधड़ा, शेख करीम, राजू खटोड, मूलचंद वर्मा, युगल मेहेंदले, निखिल घुगलोत, रामजन्म चक्रवर्ती, राम किशोर यादव, सागर नगराळे, निखिल घुबडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.