बामनी प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड के वर्कर के साथ हो रहे अन्याय पर ध्यान दे शासन- सय्यद अफजल अली
श्रेयश वानखेडे:
बामनी प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड काफी दिनों से चर्चा में बनी हैं, प्रदूषण विभाग द्वारा आदेश को ना मानते हुए कर्मचारियों से बिना बात किए सीधा बंद करने का निर्णय लिया. जिससे कर्मचारियों ने इंसाफ की गुहार लगाकर धरना शुरू किया था, 20 मई से शुरू इस धरने को दिनांक: 22/06/2024 को 32 दिन हो गए. लेकिन शासन द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया कंपनी के कर्मचारियों को हिम्मत और हौसला देने और आम आदमी पार्टी बल्लारपूर हमेशा अन्याय के ख़िलाफ़ हर एक के साथ खड़ी रहती है. इस बात रखने के लिए शहर के उपाध्यक्ष अफजल अली ने बामनी प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड के वर्कर के साथ के धरने में अपनी उपस्थित दर्शायी उनका हौसला बढ़ाया, और शासन को इस ओर खास कर ध्यान देन की मांग की साथ ही कहा कि “जिले की एक शुरू कंपनी इस तरह से बंद होने पर खड़ी हैं, कंपनी प्रबंधक का कर्मचारियो से बिना बात किए बंद करने का फैसला गलत प्रदूषण विभाग के आदेश के अनुसार माध्यम से मार्ग निकाल कर कंपनी शुरू रखनी चाहिए, पालक मंत्री द्वारा ख्याल किया जाना चाहिए. उद्योग, रोजगार तैयार करना अगर आप से सम्भव नहीं तो शुरू उद्योग, रोजगार को बरकरार रख कर्मचारियों और उनके घर वालों को राहत देनी चाहिए.