Tuesday, January 20, 2026
HomeRailwayआरपीएफ थाना बल्लारशाह द्वारा एक संदिग्ध मोबाइल चोर को पकड़कर जीआरपी को...
spot_img

आरपीएफ थाना बल्लारशाह द्वारा एक संदिग्ध मोबाइल चोर को पकड़कर जीआरपी को सुपुर्द करने कीया गया

आरपीएफ थाना बल्लारशाह द्वारा एक संदिग्ध मोबाइल चोर को पकड़कर जीआरपी को सुपुर्द करने कीया गया

श्रेयश वानखेडे:

दिनांक 17.07.2024 को एक व्यक्ति नाम दिनेश अशोक कोंकट्टी उम्र 25 वर्ष धंधा नौकरी, पता विवेक किराना के पास वार्ड नंबर 5 नाकोड़ा उसगांव जिला चंद्रपुर ने आकर शिकायत किया कि, मेरा मोबाइल जब मैं प्रतीक्षालय में सो रहा था, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी जेब से निकाल लिया। इस बाबत BPQ/CCTV देखने पर यात्री का संदिग्ध चोर द्वारा मोबाइल चोरी करते CCTV में दिख रहा है। अंतः CCTV से प्राप्त फोटो के आधार पर  उक्त मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए निरीक्षक श्री एस के पाठक आरपीएफ बल्लारशाह तथा जीआरपी चौकी प्रभारी श्री अविनाश नारनवरे के मार्गदर्शन में तत्काल एक टीम बनाकर LASI सुशीला वायाम, प्र. आ. भूपेन्द्र बाथरी तथा आरक्षक पवन कुमार तथा GRP  के स्टाफ द्वारा स्टेशन परिसर चेक करने पर  CCTV  में देखा गया। संदिग्ध व्यक्ति रेलवे परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया जिसे पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट पर लाये पूछताछ करने पर उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया तथा चेक करने पर उसके जेब में एक मोबाइल vivo कंपनी का कीमत 13000/ का मिला। जिसके संबंध में पूछने पर उसने बराबर जवाब नहीं दिया बाद आरोपी नाम लखन सरदार जनी उम्र 40 वर्ष धंधा मजदूरी पता सरकारी दवा खाने के पीछे शांति नगर बल्लारपुर जिला चंद्रपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु  GRP को सुपुर्द किया गया। आरोपी के खिलाफ अक्रस नंबर 23/2024 U/S 303 (2) BNS के तहत दर्ज कर मामले की जांच PSI श्री अविनाश नारनवरे कर रहे है। प्रगति रिपोर्ट श्रीमान जी को प्रेषित की जाएगी।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page