रक्षाबंधन के दिन आम आदमी पार्टी के द्वारा शिवाजी महाराज को राखी अर्पण कर ,मोमबत्ती जलाकर डाॅ.मोमिता हत्याकांड का निषेध किया गया
श्रेयश वानखेडे:
देशभर मे महिला यौन उत्पीडन के मामले बढते जा रहे है। ऐसे मे महिलाओ के मन मे ऐसी घटनाओ से भय एवं गुस्से कि भावना तयार हो रही है। ऐसे समय मे आम आदमी पार्टी ने छत्रपती शिवाजी महाराज के उस स्वराज्य को याद किया जहा दुश्मन के घर की स्त्रियों को भी माता एवं बहन का सम्मान दिया जाता था। इसी दिशा मे आप महिला विंग ने रक्षा बंधन के दिन छत्रपती शिवाजीमहाराज को राखी अर्पण करके आज भी उनके विचारो कि देश को जरूरत बताई और साथ ही कोलकाता कि डॉक्टर मोमिता हत्याकांड मामले के दोषीयों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। देश मे ऐसे अपराधो पर एक सख्त कानून बनाया जाना चाहिए ऐसी मांग भी पार्टी द्वारा कि गई। इस समय पार्टी कि शहर महिला अध्यक्ष किरण खन्ना, शहराध्यक्ष रविभाऊ पुप्पलवार, जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर गंडलेवार, शहर उपाध्यक्ष गणेश सिलगमवार, अफजल अली, संगठन मंत्री रोहित जंगमवार, प्रवक्ता आसिफ हुसेन शेख,गणेश अकोले प्रिया झामरे,मनीषा अकोले, मयुरी तोडे, स्नेहा गौर, संगिता तोडे, अनिता करमनकर, रेखा भोगे, बुशरा शेख, निशा नंदवंशी, सौरभ चौहान, साहिल ये सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।