Wednesday, February 11, 2026
HomeCrimeबल्लारपुर में मोटर साइकिल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने पांच...
spot_img

बल्लारपुर में मोटर साइकिल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने पांच बाइक समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बल्लारपुर में मोटर साइकिल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने पांच बाइक समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

श्रेयश वानखेडे:

बल्लारपुर में आए दिन चोरी की घटनाओं में सतत बढ़ोत्तरी  देखने को मिल रही थी, की थानेदार सुनील गाड़े ने मोटर साईकिल चोरी करनेवाले गिरोह की सक्रियता की जानकारी के आधार पर छानबीन शुरू की जिसमे पुलिस ने पांच मोटर साइकिल तथा सात मोटर साईकिल के इंजिन के साथ चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, राजुरा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी दीपक साखरे के मार्गदर्शन में बल्लारपुर पुलिस निरीक्षक सुनील गाड़े के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक अंबादास टोपले, पुलिस उपनिरीक्षक हुसैन शाह, जांबाज एएसआई गजानन डोइफोडे आदि टीम ने मोटर साइकिल चोरी करनेवाले चोरों को  गिरफ्तार किया है, जिसमे प्रिंस उर्फ कालू संग्राम बहुरिया 24 सरदार पटेल वार्ड निवासी, सुरेश उर्फ कैलाश हरने 20 श्रीराम वार्ड निवास, पुतिलाल उर्फ हनी निषाद 30 रामनगर सास्ती राजुरा निवासी, तौकीर तौहीद शेख 27 भगत सिंह वार्ड निवासी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

 गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच चोरी की मोटर साइकिल और सात मोटर साइकिल के इंजिन जब्त किया है गणपती वार्ड में स्थित भंगार व्यवसाई जावेद का नाम भी सामने आया है किंतु पुलिस की कार्यवाही से दूर देखा जा रहा है शहर में प्रत्येक होनेवाली चोरी के पीछे भंगार की दुकानें ही जिम्मेदार होने का अनुमान लगाया जा रहा है, शहर में इस वर्ष कुल तीस मोटर साईकिल चोरी हुई है जिनमे से बारह मोटर साइकिल चोरों से जब्त हुई है अन्य अठारह मोटर साईकिल मिलना अभी शेष है बताया जाता है की चोरी की हुई मोटर साईकिल को गैरेज में लेजाकर खोलकर स्पेयर पार्ट्स भंगार की दुकान में बेंच दिया जाता था भंगार व्यवसाई जावेद पर नकेल कसने पर अन्य मोटर साईकिल की जानकारी पुलिस को मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस कार्यवाही में डीबी पथक की अहम भूमिका रही हेडकांस्टेबल रणविजय सिंह ठाकुर, हेडकांस्टेबल सत्यवान कोटनाके, हेडकांस्टेबल सुनील कामटकर, हेडकांस्टेबल पुरुषोत्तम चिकाटे, हेडकांस्टेबल संतोष दंडेवार, हेडकांस्टेबल आनंद परचाके, विकास जुमनाके, वशिष्ठ रंगारी, मिलिंद आत्राम, खंडेराव माने, लखन चौहान, अनिता नायडू आदि ने कार्यवाही की है, आगे की जांच थानेदार सुनील गाड़े के मार्गदर्शन में बल्लारपुर पुलिस कर रही है ।

 

 

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page