Thursday, July 30, 2026
spot_img
HomeRailwayमध्य रेल के खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 में कुल 26 पदक...

मध्य रेल के खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 में कुल 26 पदक जीते।

मध्य रेल के खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 में कुल 26 पदक जीते जिसमें 5 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर किया कीर्तिमान स्थापिे

प्रस्तुतकर्ता: अजय दुबे

सदस्य ZRUCC मध्य रेलवे मुंबई

सौजन्य: जनसंपर्क विभाग

मध्य रेल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई

मध्य रेल के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक जीते।

28 जनवरी से 14 फरवरी-2025 तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 में मध्य रेल के कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मध्य रेल के प्रतिभागियों ने इंडिविजुअल और टीम स्पर्धाओं में 5 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदक जीते।

इंडिविजुअल स्पर्धाएँ

●स्वर्ण पदक:

अंकिता ध्यानी ने एथलेटिक्स में 3 पदक जीते – महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में रजत।

तेजस सिरसे ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीत के साथ एक नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया और वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक बन गए।

वंशिता वर्मा ने महिला भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता।

●रजत पदक:

• महिलाओं एथलेटिक्स 10000 मीटर दौड़ में अंकिता ध्यानी

• एथलेटिक्स-पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में प्रणव गुरव

• महिला भारोत्तोलन में साक्षी सिंघारे

• पुरुष भारोत्तोलन में मुकुंद अहीर

• पुरुष भारोत्तोलन में संकेत सरगर

• महिला प्लेटफॉर्म डाइविंग में ईशा वाघमोड़े

• महिला 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी और 4×100 फ्री स्टाइल रिले तैराकी में अवंतिका चव्हाण

●कांस्य पदक:

• पुरुष बैडमिंटन में कुशल धर्ममेर

• हाई बोर्ड डाइविंग में ओम अवस्थी और

• महिला स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग में ईशा वाघमोड़े।

टीम स्पर्धाएँ

स्वर्ण पदक

• पुरुष खो-खो में रामजी कश्यप

रजत पदक

• पुरुष वॉलीबॉल में मुथु एलाकिया

• पुरुष वाटर पोलो में उदय उत्ताकर और रुतुराज बिडकर

कांस्य पदक

• महिला वॉलीबॉल में कविता

• महिला कबड्डी में रेखा सावंत

• पुरुष वाटर पोलो में आदर्श, जीतू एसपी, रोहित वी एस, अप्पू एन एस और अमल।

विजेता खिलाड़ियों में से 16 मुंबई डिवीजन से, 4 पुणे डिवीजन से और 2 सोलापुर डिवीजन से हैं।

38वें राष्ट्रीय खेल-2025 में देश भर से 10,000 से अधिक खिलाड़ियों ने 35 खेल स्पर्धाओं में विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया।

मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री धर्म वीर मीना ने मध्य रेल के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

मध्य रेल के खिलाड़ियों के अद्भुत प्रदर्शन ने पूरे रेल परिवार को गौरवान्वित किया है, जो रेलवे के एथलीटों की अविश्वसनीय प्रतिभा और खेल कौशल को दर्शाता है।

मध्य रेल अपने खिलाड़ियों को सक्रिय रूप से सर्वोत्तम सुविधाएँ प्रदान कर रही है, और खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय मध्य रेल खेल संघ (सीआरएसए) को जाता है, जो नवोदित खिलाड़ियों की भर्ती, प्रचार, कोचिंग एवं प्रोत्साहन देने और उन्हें अपने सपनों को हासिल करने तथा रेलवे और देश के लिए सम्मान लाने में मदद करने के लिए समर्पित एक निकाय है।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page