केजीएन स्कूल के छात्रों की राज्य स्तरीय स्कूल स्पर्धा में सफलता.
Shreyash Wankhede:
क्रीड़ा और युवक सेवा संचालनालय महाराष्ट्र राज्य पुणे अंतर्गत जिला क्रीड़ा परिषद भंडारा द्वारा गांधी मैदान पवनी में राज्य स्तरीय अखाड़ा क्रीडा स्पर्धा 2025 का आयोजन किया गया था। जिसमें केजीएन पब्लिक स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, चंद्रपुर के छात्र शिवम संजय धवले ने 25 किलो वजनगट में तथा संकेत मुकेश पिंपलकर ने 35 केजी वजनगट में तृतीय क्रमांक प्राप्त किया । स्कूल के क्रीड़ा शिक्षक स्वप्निल डंभारे के मार्गदर्शन में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा उनका चयन उड़ीसा में होने वाले नेशनल स्कूल गेम के लिए किया गया है।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर स्कूल के संस्थापक शेख महेमूद, स्कूल की प्रिंसिपल सुजाता करमनकर ने विजेता छात्रो का सत्कार किया।