महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय मे विश्व महिला दिवस का आयोजन

Shreyash Wankhede:
दिनांक 8 मार्च 2025 को महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय बल्लारपूर मे विश्व महिला दिवस के उपलक्ष मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में महिला अध्यापिका श्रीमती रजनी केशकर मैडम व श्रीमती अर्चना ताजणे मैडम का सत्कार किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव तथा विद्यालय के पर्यवेक्षक श्रीमान ताजने सर ने की, प्रमुख वक्ता के रूप में सूर्यवंशी सर, साळवे सर, ने विद्यार्थीयों को मार्गदर्शन किया, वांढरे सर ने विद्यार्थीयों को मार्गदर्शन किया, कार्यक्रम का संचालन बोरकुटे सर ने किया, आभार प्रदर्शन पथारडे सर ने किया, इस कार्यक्रम मे पुणेकर सर भी उपस्थित थे, विद्यार्थीयों की बडी संख्या मे उपस्थिती थी। ऐसी जानकरी श्री रवी अनसुरी सर ने दी।








