आम आदमी पार्टी द्वारा शहर में “शहीद दिवस” मनाया गया।
श्रेयश वानखेडे:
23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को फांसी दी गई थी। इस दिन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। आम आदमी पार्टी ने इस अवसर पर बुद्ध नगर वार्ड के टीपू सुल्तान चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर शहीद दिवस मनाया।
इस अवसर पर, देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को याद करते हुए, शहराध्यक्ष रवि पुप्पलवार ने कहा कि शहीदों के आदर्शों को युवाओं ने हमेशा याद रखना चाहिए और देश की सेवा के लिए प्रेरित होना चाहिए। युवाओं ने शहीदों के आदर्शों को अपनाने और देश की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया एवं जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर गंडलेवार एवं शिक्षण आघाड़ी अध्यक्ष अजयपाल सूर्यवंशी ने शहीदों के बलिदान को याद किया और कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। इस अवसर पर शहर CYSS सचिव हर्षद खंडागडे ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह का अंतिम पत्र पढ़कर सुनाया एव CYSS शहर सह संघठन मंत्री प्रबोधि ताकसांडे ने शहीद दिवस पर पंक्तिया सुनाई और यूथ उपाध्यक्ष स्नेहा गौर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
शहराध्यक्ष रवि पुप्पलवार और जिला उपाध्यक्ष नागेश्वर गंडलेवार द्वारा शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, उपस्थिति सभी सदस्य एवं नागरिकों ने शहीदों के प्रतिमा पर फूल अर्पित कर, मोमबत्ती जलाकर, दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम को सफल करने में शहर CYSS समिति का बड़ा योगदान रहा।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी बल्लारपुर शहर पदाधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।