Tuesday, April 28, 2026
HomeSanghtanaमहिलाओंका तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न !
spot_img

महिलाओंका तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न !

महिलाओंका तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न !

श्रेयश वानखेडे:

बामसेफ परिवार और मूलनिवासी बहुजन समाज की महिलाओंका तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति संस्थान रिंगनाबोड़ी नागपुर महाराष्ट्र में सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन में अधिक दृढनिश्चय के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

दिनांक 13 से 15 जून तक चले इस कार्यक्रम की शुरूआत झंडोत्तोलन के साथ हुई। बामसेफ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मू सुनीता कपरवाल द्वारा झंडोत्तोलन के बाद बामसेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय इंगोले ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अपने संदेश के साथ किया ।

इतिहास और भारत की सामाजिक संरचना, मूलनिवासी महामानव और हमारी पहचान, भारतीय समाज में महिलाओंका स्थान, महिला उत्थान और भारतीय संविधान, मूलनिवासी बहुजन आंदोलन में महिलाओंकी भूमिका और जिम्मेदारियां, संगठन शास्त्र, बामसेफ परिचय, स्वास्थ्य, आर्थिक साक्षरता, आधुनिक संकल्पनाएं और महिला भविष्य, मूलनिवासी बहुजन महिलाओंका सामाजिक आंदोलन में सहभागिता संबंधी विस्तृत चर्चा आदि विषयोंपर बहुत बढ़िया तरीकेसे मार्गदर्शन और चर्चा संवाद हुआ।

रिसोर्स पर्सन्स के तौर पर प्रो. डॉ. संजय इंगोले, मू दयाराम, प्रो. डॉ. नीलिमा बागड़े, डॉ. दिपा श्रावस्ती, मू सुनीता कपरवाल, मू कविता मड़ावी, मू शर्मिष्ठा गौतम, मू प्रदीप बनसोडे, इंजीनियर प्रो. आर. एल. ध्रुव आदि ने विषयोंपर  विस्तार से मार्गदर्शन किया।

प्रशिक्षण के दरम्यान सुबह व्यायाम, कई एक्टिविटीज, रात को कलाचारिक कार्यक्रम, संवाद, चर्चाएं सम्पन्न हुई। उत्कृष्ट भोजन, निवास व्यवस्था के साथ अनुशासन, मैत्रीपूर्ण वातावरण में देशभर के विभिन्न राज्यों से उपस्थित महिलाओंने प्रशिक्षण से प्रेरणा ली। नए विचारों से प्रेरणा लेकर आंदोलन में अधिक प्रभावी सहभागिता का संकल्प किया।

पूरे भारत के  आठ राज्यों से शिक्षा क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र, मेडिकल क्षेत्र के साथ विभिन्न क्षेत्र की 73 महिलाओं ने प्रशिक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्शायी ।

प्रशिक्षण को सफल बनाने हेतु ट्रेनिंग डायरेक्टर और CEC बामसेफ के मू एम. डी. चंदनशिवे, एडिशनल ट्रेनिंग डायरेक्टर  डॉ. दिपा श्रावस्ती, डेप्युटी डायरेक्टर (प्रशिक्षण) मू प्रदीप बनसोडे, डेप्युटी डायरेक्टर ( को ऑर्डिनेशन) मू जयहिंद सिंग ने सफल प्रयास किया। इसके लिए  बामसेफ के महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष प्रा. मधुकर मेश्राम, मू विजय राहुल, आदि ने साथ सहयोग दिया।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page