Tuesday, April 21, 2026
HomeSanghtanaट्रेन में दो यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु – विश्व हिन्दू परिषद बजरंग...
spot_img

ट्रेन में दो यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु – विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने निभाई मानवता की अनोखी मिसाल

ट्रेन में दो यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु – विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने निभाई मानवता की अनोखी मिसाल

श्रेयश वानखेडे:
दिनांक 26 जुलाई 2025 को एक अत्यंत मार्मिक घटना में, दो यात्रियों की हृदयगति रुकने से ट्रेन में ही मृत्यु हो गई। इनमें एक मनोज मोची (उम्र 40 वर्ष) थे, जो तमिलनाडु से अपने परिवार सहित बिहार के बेगूसराय स्थित अपने घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरे यात्री शिवकुमार राम (उम्र 64 वर्ष) आरा ज़िले (बिहार) से हैदराबाद कार्य हेतु अपने साले के साथ जा रहे थे। ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के समीप घटित हुई, जहाँ मृतकों को ट्रेन से उतारा गया।
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक श्री शुभम निषाद, तालुका मंत्री श्री राजकुमार निषाद, श्री उदय वर्मा, श्री गोलू पवार एवं अन्य कार्यकर्ता त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया। भावनात्मक सहारा देते हुए, संगठन ने उनके ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था की।
दिनांक 27 जुलाई को प्रशासन की उपस्थिति में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। इसके उपरांत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों दिवंगतों का अंतिम संस्कार हिंदू धर्म की विधि-विधान के अनुसार कराया। साथ ही, मृतकों के परिजनों को बिहार तक सुरक्षित पहुँचाने की संपूर्ण व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
यह घटना जहाँ एक ओर जीवन की क्षणभंगुरता का प्रतीक है, वहीं विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की तत्परता, संवेदनशीलता और सेवा-भावना का भी परिचायक है। संगठन ने यह सिद्ध किया कि न केवल सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी होना महत्वपूर्ण है, अपितु संकट के समय मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। बजरंग दल का एक ही नारा सेवा सुरक्षा संस्कार।
ऐसी जानकारी शुभम निषाद प्रखंड संयोजक विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल बल्लारपुर प्रखंड ने दि है।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page