Wednesday, August 5, 2026
spot_img
Homeबल्लारपूरमहाकवि वामनदादा के विचार घर-घर पहुँचें - ऍड. योगिता रायपुरे

महाकवि वामनदादा के विचार घर-घर पहुँचें – ऍड. योगिता रायपुरे

महाकवि वामनदादा के विचार घर-घर पहुँचें – ऍड. योगिता रायपुरे

श्रेयश वानखेडे : भीमराव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारोंकी क्रांती निर्माण करनेवाले पाँच लोग महाकवि  वामनदादा कर्डक को नही मिले, आजभी परिस्थिती कायम है. हम वामनदादा द्वारा अपेक्षित आंदोलन नहीं खड़ा कर पाए, यह अफ़सोस हमेशा रहेगा…यह गंभीर चिंतन एड. योगिता रायपुरे ने व्यक्त किया। अवसर था महाकवि वामनदादा कर्डक की जयंती के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन का…15 अगस्त, 2025, स्वतंत्रता दिवस और महाकवि वामनदादा कर्डक की जयंती पर, सामाजिक संगठन आंबेडकर युवा द्वारा बल्लारपुर स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अभ्यासिका में कवि सम्मेलन और आंबेडकरवादि कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवयित्री, वक्ता और सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यकर्ता एडवोकेट योगिता रायपुरे ने की। कवि, साहित्यकार और पत्रकार नरेंद्र सोनारकर ने आयोजित कवि संमेलन का सूत्रसंचालन किया. इस कवि सम्मेलन में, वामनदादा कर्डक की कविताओं पर भी चिंतन और मंथन किया गया… श्रोताओं ने एक से बढ़कर एक कविताएँ सुनीं… श्रोताओं द्वारा सराहे गए इस कवि सम्मेलन में, वरिष्ठ कवि अरुण लोखंडे, संगीता बांबोले, सीमा भसारकर, विश्वास देशभ्रातार्, प्रीती वेलेकर, गौतम कलस्कर ने अपनी प्रभावी रचना प्रस्तुत की। श्रोताओं ने सभी कविताओं की सराहना की। इस बीच, कवि सम्मेलन की अध्यक्ष एडवोकेट योगिता रायपुरे ने अपनी दो कविताएँ प्रस्तुत कीं और कवियों की कविताओं का गहन विश्लेषण किया।
इस बीच, बल्लारपुर शहर में आंबेडकरवादी आंदोलन में काम करने वाले कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
     कार्यक्रम का समापन वामनदादा कर्डक के क्रांतिकारी गीतों के साथ हुआ।अजय चौहान और सुधाकर खैरकर के मार्गदर्शन में,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रियंका चौहान, कशिश बेले, शुभम चिकाटे, संकुल जेड, अमर गोंडाने, दीक्षा चौहान, श्रेया वालके, एकता भगत, प्रियंका दुपारे, बादल ताकसांडे और सुमित नगराले ने कड़ी मेहनत की।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page