के.जी.एन स्कूल के क्रीडा शिक्षक को 2 गोल्ड मेडल! मास्टर्स स्टेट एथलेटिक चैम्पियनशिप में बिखेरी चमक, जिते कुल 3 पदक
Jyotsna Wankhede:
46वीं महाराष्ट्र राज्य मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन मास्टर्स एथलीट एसोसिएशन द्वारा 26 से 28 दिसंबर तक वाशिम के जिल्हा क्रीडा संकुल मैदान पर आयोजित किया गया था। इस स्पर्धा में KGN PUBLIC SCHOOL & JUNIOR COLLEGE BALLARPUR & CHANDRAPUR के खेल शिक्षक रमेश नातरंगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हाई जम्प तथा पोल वॉल्ट इस स्पर्धा में प्रथम क्रमांक प्राप्त किया तथा लॉन्ग जम्प में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए कुल तीन मेडल जीत लिए।
उनके इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 28 जनवरी से केरल राज्य के त्रिवेंद्रम में होने वाली नेशनल एथलेटिक चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। इससे पहले भी रमेश नातरंगी ने स्पेन, श्रीलंका, मलेशिया तथा म्यानमार आदि देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
उनकी इस सफलता पर स्कूल के संस्थापक आसिफ महमूद, प्रिंसीपल स्वाती वाघमारे, वाईस प्रिंसीपल सिमा माकडे, श्वेता डोनेवार, अहेनाज खलीक आदि ने उनका अभिनंदन किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।