*श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर बल्लारपूर मे श्री हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन*
*ज्योत्स्ना वानखेडे*
श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर, राणी लक्ष्मीबाई वार्ड, बल्लारपूर मे दिनांक: 02/06/2026, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे रामधन सोमाणी परिवार की और से भक्तीधारा भजन मंडळ, बल्लारपूर द्वारा संगीतमय *श्री हनुमान चालीसा* एवं *सुंदरकांड का पाठ* एवं भजन प्रस्तुत किए गए।
इस कार्यक्रम मे काफी संख्या मे भक्तों की उपस्थिती थी, कार्यक्रम के अंत मे थंडपेय एवं प्रसाद वितरण किया गया। शाम 6:30 बजे मसाला भात का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सौ. रामेश्वरी सोमानी, ज्योति सोमानी, श्यामसुंदर मुंदडा, बिरजू बंग, राजू काबरा, सुभाष अडाणीया, मंगल मोहनिया, रामनिवास सोमानी, शेखर श्रीवास्तव, सौ. प्रेमा काबरा, बिल्लू गुप्ता, परेश पडधरिया, राजू खटोड, जगदीश गहेरवार इत्यादि का सहयोग रहा।