दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति ने दिया नगर परिषद बल्लारपुर को आठ दिन का अल्टीमेटम।
ज्योत्स्ना वानखेडे:
अभी हाल ही में एक महीना पहिलें दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति द्वार बल्लारपुर नगर परिषद को 12 मांगों का ज्ञापन सौंपा था, जिसमें प्रमुख मांग 5% निधि को त्वरित दिव्यांग जनों के खातों में जमा करने की लेकर थी किंतु इस बात को 1 महीना बीत जाने पर भी अभी तक नगर परिषद के जिम्मेदारों द्वारा कोई भी ठोस निर्णय होता हुवा नहीं दिखरहा है।
जिस कारण शहर के दिव्यांग जनों में संभ्रम निर्माण हो रहा था।
इस विषय को संज्ञान में लेकर दिव्यांग हक्क संघर्ष समिति के नेता आसीफ हुसेन शेख ने नगर परिषद बल्लारपुर के मुख्य अधिकारी विशाल वाघ एवं नगराध्यक्षा अल्का ताई वाढई से प्रत्यक्ष मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया और स्पष्ट तौर पर उन्हें आठ दिन के भीतर दिव्यांग जनों की राशि दिव्यांग जनों के खातों में एक समान वितरित करे अन्यथा नगर परिषद बल्लारपुर के खिलाफ तीव्र आंदोलन छेड़ने की बात की गई।
निवेदन देते वक्त राजकुमार रामटेके, विकास भगत, मधुकर उमरे,अनिल कोठारे आदि उपस्थित रहे।