*80वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न*

*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
इस अवसर पर संस्था सचिव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य सन्माननीय श्री सुभाष ताजने सर के शुभहस्ते ध्वजारोहण संपन्न हुआ| कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में विद्यालय के पर्यवेक्षक सन्माननीय श्री रवी अन्सुरी सर, सेवानिवृत्त अध्यापक श्री लक्ष्मण राव सर, श्री अजयपाल सूर्यवंशी सर, पाली प्रमुख श्री साळवे सर तथा श्री सावसाकडे सर उपस्थित थे।
ध्वजारोहण के पश्चात प्रधानाचार्य श्री सुभाष ताजने सर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान को हम सभी को सदैव याद रखना चाहिए। हमें शिक्षित बनकर अपने भारत राष्ट्र को विकसित एवं शिक्षित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
प्रधानाचार्य के संबोधन के पश्चात तंबाकूमुक्ति की प्रतिज्ञा छात्रो को दिलाई गई तथा देशभक्तिपर गीतों पर सामूहिक कवायत आयोजित की गई। तंबाकूमुक्ति की प्रतिज्ञा एवं देशभक्तिपर गीतों पर सामूहिक कवायत का संचालन श्री वैरागडे सर ने किया|ध्वजारोहण कार्यक्रम का संचालन श्री पेंदोर सर ने किया |
कवायत के पश्चात विद्यार्थियों ने जोशपूर्ण देशभक्तिपर नारों के माध्यम से पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के पालकगण, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई और इसी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।










