Wednesday, September 23, 2026
spot_img
HomeRailwayबल्लारशाह रेलवे रनिंग रूम के ठेका कर्मियों को मिला न्याय भाजपा...

बल्लारशाह रेलवे रनिंग रूम के ठेका कर्मियों को मिला न्याय भाजपा कामगार मोर्चा की शिकायत पर लेबर कमिश्नर ने दुबारा काम पर लेने के दिये निर्देश

*बल्लारशाह रेलवे रनिंग रूम के ठेका कर्मियों को मिला न्याय*  *भाजपा कामगार मोर्चा की शिकायत पर लेबर कमिश्नर ने दुबारा काम पर लेने के दिये निर्देश*

*ज्योत्स्ना वानखेडे*:
चंद्रपुर के सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत सिंह ने बल्लारशाह रेलवे रनिंग रूम से गैरकानूनी रूप से निकाले गये सभी ठेका कर्मियों को काम पर वापस लेने के निर्देश दिए, साथ ही रेल अधिकारी और ठेकेदार को निर्देश दिया कि श्रमिक हित में बने नियमों का सख्ती से पालन करें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
दरअसल मध्य रेलवे बल्लारशाह लोको पायलट एंड ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम के ठेकेदार अमित फैब्रिकेटर्स एंड एरिकेटर्स द्वारा अपने ठेका कर्मियों का शोषण किये जानें की शिकायत अजय दुबे प्रदेश महासचिव भाजपा कामगार मोर्चा ने सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) चंद्रपुर के पास की थी.
इस संदर्भ में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए अपने कार्यालय में 22 सिंतबर को सुनवाई रखी थी, जिसमें प्रदेश भाजपा कामगार मोर्चा महासचिव अजय दुबे, चीफ लोको इंस्पेक्टर अन्नम वेंकटेश, ठेकेदार प्रतिनिधि विकास सिंह, कामगार नेता अभिषेक ईदनरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page