*बल्लारपुर शहर में दूषित पानी की आपूर्ति, अधिकारी गहरी नींद में*
ज्योत्स्ना वानखेडे: महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा बल्लारपुर शहर के नल उपभोक्ताओं को दो दिन दूषित पानी की आपूर्ति किए जाने के कारण नागरिकों में रोष व्यक्त किया गया।
बुधवार, गुरुवार को दूषित गंदे पानी की आपूर्ति की गई। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य का प्रश्न खड़ा हो गया है। वर्तमान में सवा लाख आबादी वाले बल्लारपुर शहर में करीब 19 हजार के आसपास नल उपभोक्ता हैं।
शासन ने टप्पा-2 इस योजना के लिए लाखों रुपए खर्च करके नई-नई मशीनें लगवाई हैं।
अधिकारी मात्र गहरी नींद में सोये हुए होने की चर्चा है।