Wednesday, April 15, 2026
Homeबल्लारपूरबल्लारपुर पुलिस ने सात लाख सत्तर हजार की अंग्रेजी शराब पकड़कर की...
spot_img

बल्लारपुर पुलिस ने सात लाख सत्तर हजार की अंग्रेजी शराब पकड़कर की बड़ी कार्यवाही

बल्लारपुर पुलिस ने सात लाख सत्तर हजार की अंग्रेजी शराब पकड़कर की बड़ी कार्यवाही

श्रेयश वानखेडे:

बल्लारपुर में थानेदार आसिफराजा शेख की अगुवाई में  शनिवार की रात नौ बजे एक टाटा -एस वाहन के साथ करीब सात लाख सत्तर हजार की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, मिली जानकारी की माने तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली की विसापुर गांव में शराब से भरी गाड़ी चंद्रपुर से आनेवाली है उसी आधार पर एमएच 34 एबी 5801को रोककर छानबीन की गई जिसमे 48 पेटी अंग्रेजी शराब होने पर वाहन चालक राकेश अरुण मामिडवार 37 रा. नेताजी चौक बाबूपेट चंद्रपुर को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई है । जब से बल्लारपुर थाने का पदभार पुलिस निरीक्षक  आसिफराजा शेख ने संभाला है, तब से बल्लारपुर शहर में अवैध व्यवसाय बंद है अवैध शराब कारोबारियों ने अपना व्यवसाय बंद करने के पश्चात अब वाइन शाप वालों ने उनका काम शुरू किया है वाइन शॉप के नाम पर बिल्टी (टीपी) लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में असली व नकली शराब पहुंचाई जा रही है। उसी प्रकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुराने बस स्टैण्ड परिसर में स्थित वाइन शॉप से अंग्रेजी शराब बियर बार में सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आ रही है, आवश्यकता है पुलिस विभाग ने इस विषय पर गंभीरता से ध्यानाकर्षण कर सरकारी टैक्स को बटा लगानेवाले बियर बार संचालकों पर भी कार्यवाही करें।

उक्त कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आसिफराजा शेख के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांक्रिडवार, एपीआई अमितकुमार पांडेय, पीएसआई गोविंद चाटे, एएसआई गजानन डोइफोडे, हेड कांस्टेबल संतोष दंडेवार, हेड कांस्टेबल रणविजयसिंह ठाकुर, आनंद परचाके, सुनील कामटकर, शेखर माथनकर, श्रीनिवास वाभिटकर आदि पुलिस टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया है आगे की जांच जारी है ।

Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page