श्रेयश वानखेडे:
महाराष्ट्र के बल्लारपुर शहर में लगभग सभी राज्यों के लोग आपसी भाईचारे के साथ शांति व सुव्यवस्था बनाकर रहते है, इस शहर को मिनी इंडिया के नाम से भी जाना जाता है ऐसे में आनेवाली शिवजयंती के कार्यक्रमों को देखते हुए बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में नए थानेदार आसिफ रजा शेख के मार्गदर्शन में पुलिस बल ने शहर के मुख्य मार्ग में रूट मार्च निकाला है, यह रूट मार्च पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, बस्ती विभाग, कॉलरी परिसर आदि स्थानों में भ्रमण करते हुए पुलिस स्टेशन में समापन हुआ है, इस रूट मार्च में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक आसिफ रजा शेख, पुलिस उपनिरीक्षक शाह, पुलिस उपनिरीक्षक चाटे, हेड कांस्टेबल अजय खरकाटे आदि सभी पुलिस कर्मचारी व यातायात पुलिस कर्मचारी तथा अधिकारी शामिल रहे।