Friday, August 7, 2026
spot_img
HomeCrimeअवैध सुगंधित तंबाखू की एलसीबी ने की कार्यवाही, स्थानीय पुलिस तमाशबीन बनी!

अवैध सुगंधित तंबाखू की एलसीबी ने की कार्यवाही, स्थानीय पुलिस तमाशबीन बनी!

अवैध सुगंधित तंबाखू की एलसीबी ने की कार्यवाही, स्थानीय पुलिस तमाशबीन बनी!

 

  सुगंधित तंबाखू की बिक्री व उसका उपयोग करना राज्य में बंदी होने के बावजूद खुलेआम शहर की हर गली चौराहे पर स्थित पान सेंटर पर खुलेआम बिक्री शुरू है बंदी होने के बाद जिले में तंबाखू से निर्मित पदार्थ का सेवन कर लोग कैंसर जैसी भयानक बीमारी को न्यौता दे रहे है, इसके अलावा जो भी अवैध नशीले मादक पदार्थ है वो सभी चंद्रपुर व बल्लारपुर में आसानी से युवा वर्ग को प्राप्त हो रहा है चाहे वो गांजा, ड्रग्स, गर्दा, गुटखा, सुगंधित तंबाखू, नकली शराब हो सब सुलभता से मिल रहा है महाराष्ट्र में तंबाखू बंद होने के बावजूद खुलेआम बिक्री होना फिर इसे पकड़कर हमारी पुलिस अपनी मुफ्त में वाह वाही लूटकर खुद की पीठ थपथपाती नजर आती है ।
दिनांक:24/02/2024 को बल्लारपुर के महाराणा प्रताप वार्ड में स्थित अशोक बांबोडे के घर एलसीवी ने अचानक कार्यवाही कर करीब एक लाख पैंतालीस हजार का सुगंधित तंबाखू, गुटखा जप्त किया है यह कार्यवाही चंद्रपुर से एलसीवी पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार की अगुवाई व मार्गदर्शन में जांबाज सहायक पुलिस निरीक्षक विकास गायकवाड व उनकी पूरी टीम द्वारा की गई है, लेकिन स्थानीय पुलिस विभाग को यह अवैध व्यवसाय क्यों नही दिखाई दे रहे ?, यह सवाल उत्पन्न होता है, जबकि अभी तक बल्लारपुर के महाराणा प्रताप वार्ड में हुई 19 वर्षीय लड़की रक्षा कांबले की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है जो की पुलिस विभाग के कर्तव्यनिष्ठा की कलाई खोल रही है।
Raju Kisanrao Wankhede
Editor
+91 9420868738+91 9420868738rajuwankhede15@gmail.com
RELATED ARTICLES
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Recent News

Most Popular

You cannot copy content of this page