श्रेयश वानखेडे:
ZRUCC मेंबर मध्य रेलवे जोन मुंबई अजय दुबे के अथक प्रयासों के फलस्वरूप बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2,3,4,5 पर लिफ्ट यात्रियों की सुविधा हेतु प्रारंभ हो गई है. जबकि प्लेटफार्म नंबर 1 की लिफ्ट इस माह के अंत तक शुरू होने की संभावना है. श्री दुबे इस विषय को लेकर डीआरएम ऑफिस नागपुर के लगातार संपर्क में थे.सभी लिफ्टों को कुछ माह पूर्व ही शुरू हो जाना था,लेकिन तकनीकी अड़चनों की वजह से विलंब हुआ.17 जनवरी को लिफ्ट कार्य का जायजा भी लिया गया.स्टेशन अधीक्षक श्री रविन्द्र नंदनवार लिफ्ट इंजीनियर श्री योगेश बाविस्कर,मिथिलेश पांडे, निखिल घुगलोत,विजेंद्र परमार पप्पू सोनी गडचांदूर इस मौके पर उपस्थित थे.