बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर वाटरिंग कार्य अब टेंडर से, भाजपा कामगार मोर्चा को मिली सफलता

श्रेयश वानखेडे:
भाजपा कामगार मोर्चा के प्रयासों के चलते बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के वाटरिंग और क्लीनिंग कार्य का टेंडर हो कर जल्द ही कार्य शुरु भी होगा.भाजपा कामगार मोर्चा इसके लिए प्रयासरत था कि, यह कार्य इंप्रेस माध्यम की बजाय टेंडर से किया जाय. इस बीच भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे से मुलाकात कर टेंडर के लिए धन्यवाद दिया. और करीब आठ पखवाड़े के प्रलंबित वेतन एवं अन्य समस्याओं के विषय में चर्चा की. श्री दुबे ने डीआरएम मध्य रेलवे नागपुर से जल्द ही चर्चा कर समाधान निकालने आश्वासन दिया.