श्रेयश वानखेडे:
आम आदमी पार्टी द्वारा नगरपरिषद के अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदर्भ में लगातार जिलाधिकारी इन्हें ज्ञापन दिया जा रहा है, लेकीन जिलाधिकारी इस विषय पर अपना पलड़ा झाड़ते नजर आ रहे हैं, बल्लारपुर नगरपरिषद में मुख्याधिकारी का मनमानी काम शुरू है, चापलूसी करने वाले कर्मचारियों को अधिकारी बनाया गया है, कई विभागो में लिपिक नही है तो कही दो से तीन है, श्रेणी 4 के कर्मचारी श्रेणी 3 के सर पर बैठाए गए हैं, उप मुख्याधिकारी को कोई जानकारी नहीं होती, पहले शिक्षण विभाग की जबाबदारी अधिकारी के पास होती थी. लेकिन अब शिक्षक को ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्थर पूरा गीर गया है, ये विषयों के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया लेकिन इस गंभीर विषय पर जिलाधिकारी अनदेखा कर रहे हैं, ऐसा आम आदमी पार्टी बल्लारपुर के शहराध्यक्ष रविकुमार पूप्पलवार जी ने कहा है, बल्लारपुर नगरपरिषद में बैठे प्रशासक के मनमानी कामों को जिलाधिकारी इनका समर्थन है क्या.? कई सालो से अधिकारियों की बदली क्यू नही हुई.? ऐसे भी सवाल रविभाऊ पूपलवार जी द्वारा किया गया है.