श्रेयश वानखेडे:
मा.श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार मंत्री वन एवं सांस्कृतिक कार्य महाराष्ट्र शासन तथा पालक मंत्री चंद्रपुर वर्धा जिला के अथक प्रयासों से स्वीकृत नागपुर सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का 16 सितंबर सोमवार को शुरू होना सुनिश्चित हो गया,संजय नीलम निदेशक “कोचिंग” रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने उक्ताशय का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.ट्रेन नागपुर से शाम सवा चार बजे प्रारंभ हो कर सेवाग्राम,चंद्रपुर में ठहराव लेते हुए शाम 6:40 बजे बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पहुंचेगी,जहां राज्य के वन एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा.तत्पश्चात श्री मुनगंटीवार हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को सिकंदराबाद के लिए रवाना करेंगे.बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोगों से उपस्थित रहने का आवाहन अजय दुबे सदस्य ZRUCC,मध्य रेलवे मुंबई तथा सदस्य NRUCC रेल मंत्रालय नई दिल्ली ने किया है. ऐसी जानकारी अजय दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कामगार मोर्चा सदस्य ZRUCC मध्य रेलवे जोन मुंबई मा.सदस्य NRUCC रेल मंत्रालय नई दिल्ली अध्यक्ष नमो रेलवे वेलफेयर पैसेंजर एसोसिएशन (ऑल इंडिया) द्वारा दी गयी है.